मुहावरे एवं लोकोक्ति में क्या अंतर है

मुहावरा और लोकोक्ति में अंतर, बहुत से लोग मुहावरे तथा लोकोत्तियाँ में कोई अंतर नहीं समझते है| लेकिन दोनों का अंतर निम्नलिखित बातो से स्पष्ट है|

1. मुहावरे वास्तव में शब्दों के लक्षणिक प्रयोग होते है| मगर लोकोत्तियाँ किसी कहानी अथवा चिरसत्य के आधार पर बने हुए पुरे वाक्य के रूप में होती है|

2. मुहावरा का प्रयोग वाक्य के अंतर्गत ही हो सकता है| परन्तु लोकोत्तियाँ का उपयोग पूर्णतया स्वतन्त्र रूप से किया जा सकता है|

3. मुहावरे को वाक्य से निकल देने पर उसकी सौन्दर्य बहुत हद तक नष्ट हो जाती है| परन्तु लोकोत्तियाँ निकाल देने पर ऐसा नहीं होता है| इस बात को ऐसे भी समझ सकते है कि मुहावरा वाक्य का अंश होता है, जो स्वतन्त्र रूप से प्रयोग में नहीं लाया जा सकता है मगर लोकोत्ति स्वतन्त्र वाक्य होती है तथा अपना स्वतन्त्र अर्थ रखती है| किसी कथन की पुष्टि करने के उदहारण के रूप में उसका अलग से व्यवहार किया जा सकता है|

आसान भाषा में ऐसे समझे मुहावरे एवं लोकोक्ति में क्या अंतर है

मुहावरे एवं लोकोक्ति में क्या अंतर है, मुहावरा पूर्ण वाक्य न होकर वाक्यांश होता है| परन्तु लोकोत्ति पूरी तरह से वाक्य में बांधी होती है| यही कारण है. कि मुहावरा बने-बनाये वाक्य में कुछ शब्दों के बदले प्रयुक्त होकर कथन को प्रभावशाली बनाता है| परन्तु लोकोत्ति अपने आप में पूर्ण वाक्य होती है| और किसी वाक्य के बाद आकर उपवाक्य का कार्य करती है तथा कथन को प्रभावशाली बना देती है|

Leave a Reply

%d bloggers like this: