parts of speech kise kahate hain
अंग्रेजी के सारे शब्दों को, वाक्य में उनके कार्य के अनुसार आठ वर्गों में विभाजित करते है| उन वर्गो को Parts Of Speech कहते है|
ये भी पढ़े – What is a sentence?
Parts of speech के भेद | 8 part of speech
1 Noun (संज्ञा) – किसी वस्तु, व्यक्ति, या स्थान के नाम को Noun कहते है|
Ex – Hari, Delhi, Cat, Pen
2 Pronoun (सर्वनाम) – उस शब्द को कहते है, जिसका प्रयोग Noun के बदले किया जाता है|
Ex – I, You, He, She, They, It, This, Who
3 Verb (क्रिया) – उस शब्द को कहते है, जिससे किसी कार्य के होने या करने का बोध हो|
Ex – Go, Eat, Come, Sing
4 Adjective (विशेषण) – उस शब्द को कहते है| जो किसी Noun या Pronoun की विशेषता बताए
Ex – Big, Good, Bad, New
5 Adverb (क्रिया विशेषण) – उस शब्द को कहते है| जो Verb, Adjective या अन्य किसी Adverb की विशेषता बताए|
Ex – Slowly, Badly
6 Preposition (सबंधबोधक) – उस शब्द को कहते है| जो प्रायः Noun या Pronoun के पहले आकर उस Noun या Pronoun का सबंध वाक्य के अन्य शब्दों से करता है|
Ex – In, On, A, For
यहाँ कुछ प्रचलित Preposition का प्रयोग बता रहे है|
In और Into का प्रयोग
In और Into का अर्थ “में” होता है| in का प्रयोग निश्चित स्थान, बड़े स्थान, समय का भाव, दिशा का भाव, पेशा व्यापार का भाव के लिए किया जाता है|
Example – He is in the class.
into – इसका प्रयोग गति या चल प्रकट करने, स्थिति में परिवर्तन का भाव प्रकट करने के लिए किया जाता है|
Example – She came in to power in 1970.
By और With का प्रयोग
इसका अर्थ “से” होता है| यानि गतिमान वस्तु में By का प्रयोग किया जाता है| जबकि कोई काम निर्जीव वस्तु के सहारे किया जाता है| तो वहां With का प्रयोग होता है|
Example – He comes by train. He cuts a strick with a knife.
Upon, above, और over का प्रयोग
1 Upon – जब कोई वस्तु किसी दुसरे वस्तु से सटा होता है| वैसे स्थिति में upon का प्रयोग किया जाता है|
Example – The book is upon the table.
2 Above – एक वस्तु से दुसरे वस्तु के उपर बहुत दुरी होने की स्थिति में above का प्रयोग किया जाता है|
Example – The Aeroplane is flying above my lown.
3 Over – एक वस्तु दुसरे वस्तु से अलग कम दुरी होने की स्थिति में over का प्रयोग किया जाता है|
Example – The bird is flying over the tree.
Between और Among (बीच में) का प्रयोग
दो वस्तु या व्यक्ति के बीच में Between का प्रयोग किया जाता है| उसमे There से वाक्य शुरू कर क्रिया को ज्यो का त्यों छोड़ देते है, एवं And से जोड़ देते है|
Example – There is love between Ram and Shyam.
जबकि दो से अधिक चीजो के लिए Among का प्रयोग होता है| Example – There is love among ten boys.
On का प्रयोग
इसका प्रयोग किसी वस्तु या व्यक्ति से सटा हुआ स्थान का भाव बताने के लिए होता है| या समय का भाव बतलाने के लिए भी प्रयोग होता है|
Example – He is writing on paper. I am free on sunday.
In, On और To का प्रयोग
In का प्रयोग “के भीतर” या “के अन्दर” के अर्थ में होता है| On का अर्थ “सीमा पर” और To का अर्थ “सीमा से बाहर” के अर्थ में होता है| Example – Himachal pradesh is in the north of india.
The Himalaya is on the north of India.
Tibet is to the north of India.
7 Conjunction (समुच्चबोधक) – उस शब्द को कहते है| जो दो शब्दों या वाक्यों को जोड़ता हो|
Example – And, But, Or
8 Interjection (विस्मयादि बोधक) – वह शब्द है, जिसमे आकस्मिक ख़ुशी, दुःख, आश्चर्य आदि व्यक्त होता है|
Example – Oh, Alas, Hello
यह भी पढ़े –