26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर निबंध हिंदी में

26 जनवरी गणतंत्र दिवस निबंध

15 अगस्त 1947 को हमारा देश आजाद हुआ था| उसके बाद 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागु हुआ जो स्वतन्त्र भारत को गणतंत्र देश की मान्यता दी गयी| इसलिए गणतंत्र दिवस का दिन प्रतिवर्ष बड़े हर्ष और उल्लास से एक पर्व की तरह मनाया जाता है| यह हमारा राष्ट्रीय पर्व है|

गणतंत्र दिवस की तैयारियाँ बहुत पहले से प्रारम्भ हो जाती है| 26 जनवरी को देश का मुख्य समारोह दिल्ली के राजपथ पर मनाया जाता है| दूर- दूर से लोग इस पर्व को देखने के लिए यहाँ पहुँचते है|

इस दिन प्रातः प्रधानमंत्री इण्डिया गेट जाकर अमर जवान ज्योति पर स्वतंत्रता के लिए शहीद हुए सेनानियों को श्रीदांजलि अर्पित करते है| जल, थल और वायु सेना की टुकड़ियाँ राष्ट्रपति को सलामी देते है| अनेक अस्त्र-शस्त्र, टैंक, लड़ाकू विमान आदि के प्रतिरूप प्रदर्शित किये जाते है| विभिन्न प्रांतों की सांस्कृतिक झांकियाँ दिखाई जाती है| हेलीकाप्टर की उड़ाने पुष्प वर्षा करते हुए तथा भिन्न प्रांतों के लोक-नृत्य अपनी परम्परागत वेश भूषा में बहुत ही मनोरम लगते है| यह पर्व हमारी राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है|

Leave a Reply

%d bloggers like this: