भारत की राजकीय भाषा | Official Language
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 343 के अनुसार हिन्दी यानि देवनागरी लिपि को भारत की राजकीय भाषा घोषित किया गया है| 26 जनवरी 1965 से सारे कार्य इसी भाषा में होने तय थे| लेकिन राजकीय भाषा अधिनियम 1963 के अनुसार आंग्ल भाषा को आज भी हिन्दी के साथ-साथ सरकारी कार्यो के लिए प्रयोग में लाया जा रहा है| क्योंकि सम्पूर्ण कार्य हिन्दी में पूर्ण रूप से कर पाना अभी तक सम्भव नहीं हो पाया है|
यहूदी धर्म की पवित्र पुस्तक क्या है
भारतीय भाषाएँ | Indian Language
हमारे भारत देश विभिन्न प्रकार की भाषा बोली जाती है| भारतीय संविधान की 8 वी अनुसूची में 22 भाषा को मान्यता दी गयी है| इसके अलवा भारत के प्रत्येक राज्य में अपना एक अलग स्थानीय भाषा है| जिसे लोकल भाषा कहा जाता है| इनमे से बहुत सारे लोकल भाषा को अभी तक राज्य भाषा का दर्जा नहीं दिया गाय है| 22 भाषा जिसे भारतीय संविधान के 8 वी अन्सुची में मान्यता दी गयी है वो इस प्रकार से है|
हिन्दी
गुजरती
कन्नड़
डोगरी
बोडो
बंगाली
कश्मीरी
असमिया
कोंकणी
मैथली
तमिल
सिंधी
संथाली
संस्कृत
पंजाबी
उड़िया
नेपाली
मराठी
मैतेई, मणिपुरी
मलयालम
तेलगु
उर्दू
भारत देश के राज्य, राजधानी, और भाषा
[table id=6 /]
नवीनतम संशोधन
2003 में संथाली, मैथली, डोगरी और बोडो भाषा को 92 वे संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा जोड़ा गया है|
2011 में उड़िया की वर्तनी को 96 वें संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा उड़िया से ओडिया में परिवर्तित किया गया है|
भारत के 9 केंद्र शासित प्रदेश और उनकी राजधानी
[table id=7 /]
भारत के राष्ट्रीय प्रतीक
राष्ट्रीय ध्वज – भारत का राष्ट्रीय ध्वज, जिसे संविधान सभा ने 22, जुलाई, 1947 को मान्यता दी, जो 14-15 अगस्त के मध्य रात्रि से राष्ट्रीय ध्वज के रूप में स्वीकार किया गया, जो एक तीन रंग का झंडा है| जिसमे सामान अनुपात से तीन अडी (Horizontal) पट्टियाँ है| इसकी लम्बाई एवं चौड़ाई का अनुपात 3 : 2 है| इस राष्ट्रीय ध्वज के सबसे उपर केसरिया, बीच में सफेद एवं सबसे नीचे हरे रंग की पट्टी के बीच में गहरे नीले रंग एक चक्र है| जिसमे 24 आरे (Spokes) है| यह सारनाथ के अशोक स्तम्भ की अनुकृति है| डॉ राधा कृष्ण के अनुसार केसरिया रंग त्याग का, सफेद रंग सत्यता तथा पवित्रता का, नीला रंग प्रगति का तथा हरा रंग समृधि का प्रतीक है|
राज चिन्ह National Emblem
भारत का राज चिन्ह सारनाथ स्थित अशोक स्तम्भ के शीर्ष की अनुकृति है| मूल स्तम्भ में चार सिंह है. जो शीर्ष भाग में एक ही पट्टी पर एक-दुसरे की और पीठ किये खड़े है| लेकिन दिखाई केवल तीन सिंह ही पड़ते है| स्तम्भ के नीचे की चौरस पट्टी में “धर्म चक्र” बीचो-बीच है| दायीं और एक साँढ एवं बायीं और घोड़े की आकृति है| दायें और बायें के सुदूर कोनो में एनी चक्र उभरते दिखायी पड़ते है| चिन्ह के नीचे देवनागरी भाषा में सत्यमेव जयते अंकित है| जो की मुन्दका उपनिषद से लिया गया है| भारत सरकार ने यह चिन्ह 26 जनवरी 1950 को अपनाया है|
राष्ट्रगान National Anthem
भारत का राष्ट्रगान जन-गण-मन रविन्द्रनाथ टैगोर द्वारा रचित है| 24 जनवरी 1950 को संविधान सभा ने इसे राष्ट्रगान के रूप में मान्यता दी| सर्वप्रथम यह गाना 27 दिसम्बर 1911 के कांग्रेस के कलकाता अधिवेशन में गया गया था| इस गाना के गाये जाने की समय सीमा 52 सेकंड है|
राष्ट्रीय गीत National Song
बंकिम चन्द्र चटर्जी द्वारा रचित “वन्दे मातरम्” जो की प्रथम बार 1896 के कांग्रेस अधिवेशन में गया गाया था| जो भारत के राष्ट्रीय गीत के रूप में स्वीकार किया गया है| यह गीत “आनन्द मठ” नामक पुस्तक का एक अंश है|
भारत का राष्ट्रीय पशु-पक्षी एवं फूल
पशु National Animal – बाघ Tiger
पक्षी National Bird – मोर Peacock
फूल National Flower – कमल Lotous