वचन किसे कहते हैं उदाहरण सहित

वचन

वचन शब्द का मूल अर्थ है कहना या बताना परन्तु व्याकरण में यह शब्द संख्या ‘बोध’ के लिए आता है| अतः वचन की परिभाषा इस प्रकार है|वचन किसे कहते हैं संज्ञा के जिस रूप से उसकी संख्या का बोध हो, उसे ‘वचन’ कहते है| जैसे – लड़का, घोडा, घोड़े आदि|

ये भी पढ़े 

वचन के प्रकार

एकवचन – संज्ञा के जिस रूप से उसके एक होने का बोध हो, उसे एकवचन कहते है| जैसे – लड़की, लता, बूढीया|

बहुवचन – संज्ञा के जिस रूप से उसके एक से अधिक होने का बोध हो, उसे बहुवचन कहते है| जैसे – लड़के, लडकियाँ, लताएँ, बूढीयाँ|

साधारण रूप से हम एक व्यक्ति, स्थान, या वस्तु के लिए एकवचन का तथा एक से अधिक व्यक्तियों, स्थानों, या वस्तुओ के लिए बहुवचन का प्रयोग करते है| लेकिन अपने से बड़े और पूज्य लोगो को आदर देने के लिए भी हम प्रायः बहुवचन का प्रयोग करते है| जैसे –

  • गुरूजी आये है|
  • पिता जी खाना खा रहे है|
  • राजा साहब तो अभी-अभी कहीं गए|

कई बार हम स्वयं के लिए भी बहुवचन का प्रयोग करते है, जैस –

  • चिंता न करो, हम जल्दी ही लौट जायेंगे|
  • न्यायधीश – हम तुम्हे सात साल कैद की सजा देते है|

नोट – कुछ पुल्लिंग शब्द के बहुवचन नहीं बनते है| जैसे – पिता, दादा, ब्रहा, शिव, एशिया, यूरोप, चंद्रमा, सूर्य आदि|

कुछ शब्द कर्ता कारक में एकवचन और बहुवचन दोनों में समान रूप से प्रयुक्त होते है, जैसे – बालक, गायक, ऋषि, पक्षी, कवि आदि|

पक्षी उड़ता है| – एक वचन

पक्षी उड़ते है| – बहुवचन

बालक नाचता है| – एकवचन

बालक नाचते है| – बहुवचन

वचन परिवर्तन के नियम

एकवचन बहुवचन एकवचन बहुवचन
बेटा बेटे लड़का लड़के
लोटा लोटे बच्चा बच्चे
गधा गधे कुत्ता कुत्ते
घोडा घोड़े कपडा कपडे

 

अकारांत स्त्रीलिंग शब्द के अंतिम ‘अ’ को ‘एं’ कर देते है जैसे

आँख = ऑंखें

रात = रातें

कलम = कलमें

बात = बातें

अकारांत स्त्रीलिंग शब्द के अंतिम आ के आगे एँ लगा देते है जैसे –

महिला = महिलाएँ

माता = माताएँ

कन्या = कन्याएँ

माला = मालाएँ

यह भी पढ़े

 

%d bloggers like this: