भारत के राष्ट्रीय प्रतीक ( National Symbols Of India )

भारत के राष्ट्रीय प्रतीक ( National Symbols Of India )

राष्ट्रीय ध्वज (National Flag) – भारत का राष्ट्रीय ध्वज, जिसे संविधान सभा ने 22, जुलाई, 1947 को मान्यता दी, जो 14-15 अगस्त की अर्द्ध रात्रि से ‘राष्ट्रीय ध्वज’ के रूप में स्वीकार किया गया, जो एक तीन रंगीय झन्डा है| जिसमे समान अनुपात से तीन आड़ी (horizonatal) पट्टीयाँ है|

इसकी लम्बाई एवं चौड़ाई का अनुपात 3 : 2 है| इस राष्ट्रीय ध्वज के सबसे उपर केसरिया, बीच में सफेद एवं सबसे नीचे हरे रंग की पट्टी के बीच में गहरे नीले रंग का एक चक्र है जिसमे 24 आरे (spokes) है| यह सारनाथ के अशोक स्तम्भ की अनुकृत है| डॉ. राधा कृष्णन के अनुसार केसरिया रंग त्याग का, सफेद रंग सत्यता तथा पवित्रता का नीला रंग प्रगति का तथा हरा रंग प्रगति का तथा हरा रंग समृद्वि का प्रतीक है|

राजचिन्ह (National Emblem) 

भारत का राजचिन्ह सारनाथ स्थित अशोक स्तम्भ के शीर्ष की अनुकृत है| मूल स्तम्भ में चार सिंह है, जो शीर्ष भाग में एक ही पट्टी पर एक – दुसरे की और पीठ किये खड़े है, परन्तु दिखाई केवल तीन सिंह ही पड़ते है| स्तम्भ के नीचे की चौरस पट्टी में ‘धर्म चक्र’ बीचो – बीच है| दायीं और एक सांढ एवं बायीं और घोड़े की आकृति है| दायें और बायें के सुदूर कोनो में अन्य चक्र उभरते दिखायी पड़ते है| चिन्ह के नीचे देवनागरी भाषा में सत्यमेव जयते अंकित है, जो कि ‘मुन्दका उपनिषद’ से लिया गया है| भारत सरकार ने यह चिन्ह 26 जनवरी, 1950 को अपनाया|

ये भी पढ़े 

राष्ट्रगान (National Anthem) 

भारत का राष्ट्रगान ‘जन – गण – मन’ रविन्द्रनाथ टैगोर द्वारा रचित है| 24 जनवरी 1950 को संविधान सभा ने इसे राष्ट्रगान के रूप में मान्यता दी| सर्वप्रथम यह गान 27 दिसम्बर 1911 के कांग्रेस के कोलकत्ता अधिवेशन में गया, गया था| इस गान के गये जाने की समय सीमा 52 सेकंड है|

राष्ट्रीय गीत (National Song) 

बंकिम चन्द्र चटर्जी द्वारा रचित ‘बन्दे मातरम’ जो कि प्रथम बार 1896 के कांग्रेस अधिवेशन में गया गया था| भारत के राष्ट्रीय गीत के रूप में स्वीकार किया गया है| यह गीत ‘आनन्द मठ’ नामक पुस्तक का एक अंश है|

राष्ट्रीय पंचांग (National Calendar) 

22 मार्च 1957 ( शक सम्वत् ) को गिग्रोरियान कैलेण्डर के साथ-साथ, भारत के राष्ट्रीय पंचांग के रूप में मान्यता दी गई| इसका प्रथम माह चैत्र तथा अंतिम माह फाल्गुन है| चैत्र सामान्य वर्ष में 22 मार्च से और लौंद (Leap) वर्ष में 21 मार्च से आरम्भ होता है| सरकारी कामकाज में गिग्रोरियान कैलेण्डर के साथ ही शक सम्वत का प्रयोग भी किया जाता है| शक सम्वत माहो का आरम्भ निम्नलिखित गिग्रोरियान तिथियाँ से होता है|

शक सम्वत् गिग्रोरियान कैलेण्डर शक सम्वत् गिग्रोरियान कैलेण्डर
चैत्र 30-31 22-21 मार्च आश्विन 30 23 सितम्बर
बैशाख 31 21 अप्रैल कार्तिक 33 23 अक्टूबर
जयेष्ट 31 22 मई मार्गशीर्ष 30 22 नवम्बर
आषाढ 31 22 जून पौष 30 22 दिसम्बर
श्रावण 31  23 जुलाई माघ 30 21 जनवरी
भाद्रपद 31 23 अगस्त फाल्गुन 30 20 फरवरी

भारत का राष्ट्रीय पशु-पंक्षी एवं पुष्प  

राष्ट्रीय पशु (National Animal) – बाघ (Tiger)

राष्ट्रीय पंक्षी (National Bird) – मोर (Peacock)

राष्ट्रीय पुष्प या फूल (National Flower) – कमल (Lotous)

Leave a Reply

%d bloggers like this: