दशहरा पर निबंध 200 Words

दशहरा पर निबंध

दशहरा पर निबंध जिस प्रकार समुद्र में अनेक छोटी-छोटी नदियाँ आकर समा जाती है. और अन्त में एक ही सागर बन जाती है, उसी प्रकार हमारे देश में अनेक तीज-त्यौहार, उत्सव छोटे-बड़े रूप में आकार हमारी संस्कृति को समृद्ध बनाते है| भारतवासियों की भावना और उनके विश्वास तथा रीती रिवाज सभी भारत की संस्कृति के अभिन्न अंग है| दशहरा भी हमारा एक इसी प्रकार का त्योहार है| दशहरा पर्व का सम्बन्ध रामायण से है| यह त्योहार अशिवन मास की दशमी को बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है| क्योंकि इस दिन रघुवंश शिरोमणि भगवान् ने अन्यायी और अत्याचारी लंकापति रावण को मार कर लंका पर विजय प्राप्त की थी| अतः इसको विजय दशमी भी कहते है|

श्री रामचन्द्र की विजय-यात्रा का यह दिन और भी कई दृष्टियों से महत्वपूर्ण है| प्राचीनकाल से  भारतवर्ष में साधु महात्मा राजागण तथा व्यापारी अपनी यात्रा स्थगित कर देते थे| क्योंकि वर्षा उसके मार्ग में बाधक होती थी| शरद ऋतू के आगमन पर क्षत्रिय अपने बन्द शास्त्रों को निकल कर उनको तेज कर उनकी पूजा करते तथा अपनी विजय यात्रा आरम्भ कर देते| व्यापारी अपने व्यापर के लिए विदेशो में जाते थे| इसके अतरिक्त साधु महात्मा लोग धर्म-प्रचार तथा तीर्थ यात्रा का श्री गणेश करते थे| इसलिए यह पर्व अति उत्साह से मनाया जाता है| भारतियों की यह धारणा है. कि इस दिन कोई भी कार्य आरम्भ करने से विजय प्राप्त होती है|

ये भी पढ़े 

दशहरा के नौ दिन पहले नगर-नगर तथा गाँव-गाँव में रामलीला या रामकथा होती है| और रावण का वध किया जाता है| विजय दशमी के दिन किसी खुले मैदान में रावण, कुभ्कर्ण और मेघनाथ आदि के पुतले खड़े किये जाते है| इस दिन बच्चे, बूढ़े, स्त्री, पुरुष सभी नए वस्त्र धारण करके इस मेले को देखने जाते है| राम-लक्ष्मण की कई झाकियाँ निकली जाती है| हनुमान को देखकर लोग वीरता और उत्साह से उछालने लगते है| कई प्रकार के बाजे भी बजते है| राम और रावण की बनावटी लड़ाई के बाद लंका को आग लगा दी जाती है| क्रमशः मेघनाथ, कुम्भकर्ण और रावण जलने लगते है| जिनको सुनकर सम्मिलित जनसमूह बाल, वृद्ध तथा युवक भगवान राम की जय-जय के गगन भेदी जयकारो से अपार उल्लास का प्रदर्शन करते है|

बंगाल में यह पर्व दुर्गा पूजा के रूप में मनाया जाता है| कन्याओ की दुर्गा के रूप में पूजा करते है| यहाँ नवमी के दिन पशु बलि भी दी जाती है| इस पर्व से हमे मर्यादा पालन, गुरु भक्ति, आदर्श मित्रता, आदर्श सेवा, पति भक्ति आदि अनेक संदेशो की शिक्षा प्राप्त होती है| अतः हमारा यह परम कर्तव्य है. कि हम अपने आदर्श त्योहार एवं पर्वो को मनाकर अपने जीवन को उच्च बनाये|

ये भी पढ़े 

  1. हजारीबाग कहां है और किसके लिए प्रसिद्ध है
  2.  गिरिडीह कहां है.?और गिरिडीह जिला क्यों प्रसिद्ध है. जिला कब बना
  3. लातेहार जिला के बारे मे
  4. घाटशिला कहाँ है
  5. रांची
  6. गुमला जिला कब बना
  7. खूंटी जिला कब बना
  8. जामताड़ा कहां है और जामताड़ा क्यों प्रसिद्ध है?
  9. दुमका शहर
  10. our links

Leave a Reply

%d bloggers like this: