डॉ राजेंद्र प्रसाद पर निबंध हिंदी में

डॉ राजेन्द्र प्रसाद

डॉ राजेन्द्र प्रसाद स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति थे| इनका जन्म 3 दिसम्बर 1884 ई. को बिहार राज्य के छपरा जिले के जीरादेई गाँव में हुआ था| इन्होने M.A और L.L.B की परीक्षा पास करने के बाद पहले कोलकत्ता में और बाद में पटना उच्च न्यायलय में वकालत आरम्भ की| इसमें उन्हें अच्छी सफलता मिली लेकिन गाँधी जी के संपर्क में आने के बाद राजेन्द्र बाबु सीधे भारतीय कांग्रेस में शामिल हो गए|

राजेन्द्र बाबू अस्वस्थ होते हुए भी देश की आजादी के लिए बराबर अथक परिश्रम करते रहे| पटना के सदाकत आश्रम उनकी अथक सेवा का फल है| 1934 ई में बिहार में भीषण भूकम्प आया उसमे उन्होंने भूकम्प पीडितो की बहुत सेवा की|

15 अगस्त 1947 को भारत स्वतंत्र हुआ और राष्ट्रीय सरकार बनी| तब राजेन्द्र बाबू स्वतंत्र भारत के प्रथम खाध मंत्री नियुक्त हुए| उसके बाद वे सविंधान बनाने वाली महासभा के अध्यक्ष बने| संविधान निर्माण के बाद 26 जनवरी 1950 ई को वे भारत के प्रथम राष्ट्रपति चुने गए. 1950 से 1962 तक की अवधि में उनके कार्यकाल में हमारे देश ने बहुत उन्नति की| 28 फ़रवरी 1963 ई. को राजेन्द्र बाबू का निधन सदाकत आश्रम में ही हुआ|

ये भी पढ़े 

राजेन्द्र बाबू भारतीय संस्कृति और आम जनता के सच्चे प्रतिनिधि थे| उनकी पौषक ठेठ किसान की थी और व्यवहार बहुत सरल थे| वे सादा जीवन उच्च विचार के जीवंत उदहारण थे| गाँधी जी के सच्चे अनुयायी थे| गाँधी जी ने उन्हें देश रत्न की उपाधि दी थी| बाद में भारत सरकार ने उन्हें सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया|

ये भी पढ़े 

  1. हजारीबाग कहां है और किसके लिए प्रसिद्ध है
  2.  गिरिडीह कहां है.?और गिरिडीह जिला क्यों प्रसिद्ध है. जिला कब बना
  3. लातेहार जिला के बारे मे
  4. घाटशिला कहाँ है
  5. रांची
  6. गुमला जिला कब बना
  7. खूंटी जिला कब बना
  8. जामताड़ा कहां है और जामताड़ा क्यों प्रसिद्ध है?
  9. दुमका शहर
  10. our links
%d bloggers like this: