गाँव की बिज़नेस

लोग आज पैसा कमाने के लिए शहर की और पलायन करते है. क्योंकि उन्हें लगता है, कि गाँव में रहकर कुछ भी नहीं हो सकता, इसलिए वो शहर की और निकल पड़ते है| बिज़नेस आइडियाज 2022 मगर सच तो ये है, कि गाँव में रहकर भी अच्छा बिजनेस किया जा सकता है| लेकिन कैसे? सबसे बड़ा सवाल तो ये है| उसके लिए आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़े|

गाँव में  बिज़नेस के लिए सबसे पहले आपको जमीन की जरुरत पड़ेगी, क्योंकि इससे आप ज्यादा पैसा कामा सकते है| बहुत सारे ऐसे बिज़नेस है, जो गाँव में रहकर भी अच्छी कमाई की जा सकती है| उसके लिए आपको किसी डिग्री की आवश्यकता नहीं है| बस आप थोड़े भी पढ़े लिखे है, तो भी इस काम को बिना किसी परेशानी से कर सकते है|

ये भी पढ़े 

Fish Farming मछली पालन

मछली पालन एक ऐसा बिज़नेस है| जिसमे नकद में मोटी कमाई की जा सकती है| आप चाहे तो शादी विवाह में आर्डर भी ले सकते है, या फिर आप अपने लोकल बाजार में भी बेच सकते हो| आज के समय में ताज़ा मछली की माँग दिन-प्रतिदिन बढती जा रही है| इसके लिए आपको थोडा मेहनत करना होगा, मेहनत के बिना आज कुछ भी सम्भव नहीं है| यहाँ पर ना ही मै सीमेंट टैंक की बात करूँगा, और ना ही मै बायोफ्लोक की बात करूँगा| क्योंकि ये दोनों सिस्टम ज्यादा महंगा पड़ता है| और इसके रख रखाव में भी खर्च आता है.मगर इस काम को करने लिए आपको बहुत अच्छे नोलेज रखना होगा, तभी इसमें कामयाब हो सकते हो|

Fish Farming मछली पालन   बिज़नेस

मछली पालन कैसे करे

  1. सबसे पहले आपके पास एक तालाब होना चाहिए, जिसमे कम से कम 5000 हज़ार मछलियों को पलने की जगह होनी चाहिए| आप छोटे स्तर से भी शुरू कर सकते है.जितना बड़ा तालाब है, उसी की क्षमता में मछली को पाले नहीं तो नुकसान हो सकता है|
  2. अगर तालाब नहीं है. तो उसके लिए सरकार की और से लोन लिया जा सकता तालाब खोदवाने के लिए| बस आपको अपने मन में विश्वास और भरोसा रखना होगा तभी आप सफल होंगे|
  3. जिस मछली की माँग लोकल बाजार में सबसे अधिक है| उसी मछली को पाले चाहे वो रुहु, कतला, या फिर दूसरा प्रजाति का हो| ये चीजे क्लियर होना बहुत जरुरी है|
  4. मछली के बच्चे को तालाब में डालने से पहले उसे अच्छी तरह जाँच परख ले ज्यादा छोटी ब्रिड न डाले, नहीं तो इसमें भी नुकसान होगा|
  5. तालाब में कम से कम 1.5 से लेकर 3 मीटर की गहराई तक पानी को रखना जरुरी है| इसमें पानी की निकासी एवं प्रवेश करने के लिए जगह होना चाहिए| ताकि बरसात के मौसम में बेकार पानी को बाहर निकल सके|
  6. मछली को दो तरह के रोग  होते है जिसमे फीनरॉट एवं टेलरॉट शामिल है| इस बीमारी में मछली के पूंछ एवं पंख में सफेद धब्बे दिखाई देता है| और धीरे-धीरे मछली के पूंछ सड़ने लगते है| इसमें भी खास ख्याल रखना पड़ता है|
  7. जल्दी बड़ा करने के लिए खास प्रकार के दाने का इस्तेमाल करे ताकि समय पर इसका बेहतर रिजल्ट देखने को मिलेगा|
  8. कम से कम 1.5 से 2 किलो होने पर ही बेचने का कार्य करे|

Duck farming बतख पलना

बतख पलना भी एक बेहतरीन बिज़नेस माना जाता है| जो गाँव में रहकर अच्छी कमाई की जा सकती है बतख के अंडे को आप थोक बेंचे या लोकल बाजार में बेंचे दोनों में ही आपको फायदा होगा| लेकिन लोकल बाजार में बेचने से ज्यादा फायदा होगा, दाम भी अच्छे मिलेंगे और आमदनी भी बढ़ेगी| इस काम को पूरा करने के लिए क्या प्रक्रिया है. आइये जानते है|

Duck farming बतख पलना   बिज़नेस

Duck farming कैसे करे

इस काम को पूरा करने के लिए आपके पास एक तालाब होनी चाहिए छोटा या बड़ा, नहीं है. तो खोदवा सकते है| फिर आप बतख के बच्चे को ख़रीदे, बतख को रखने के लिए आप एक फार्म house बनाये, ताकि बतख को सर्दी, बरसात में अच्छे से रखा जा सके|

  1. सुबह और शाम नियमित देखभाल करे| ताकि कोई कुता लोमड़ी का शिकार न बने|
  2. जल्दी बड़ा करने के लिए प्रोटीन दाने का भी इस्तेमाल करे|
  3. अंडा देना शुरू करे तब आपको ज्यादा ध्यान देना होगा| क्योंकि यहाँ से आपकी कमाई शुरू होती है| इसलिए ध्यान तो देना होगा|
  4. सर्दी के मौसम में अंडे देती है. यानि नवम्बर से मार्च तक अंडे देती रहती है| इन चार महीनो में आप अच्छा कमाई कर सकते है| जितनी ज्यादा बतख होगी उतनी ज्यादा कमाई होगी|

नोट – बतख पलने में ज्यादा परेशानी नहीं है| बस सुविधा होना चाहिए.

पोल्ट्री फार्मिंग poultry farming

मुर्गा पालन भी एक अच्छा बिज़नेस है| जिसमे देशी और पोल्ट्री दोनों को पला जा सकता है| poultry farming आज के समय में बहुत ज्यादा लोकप्रिय है| ग्रामीण इलाका में इसका प्रकोप बहुत ज्यादा है| वो इसलिए क्योंकि लोकल बाजार में पोल्ट्री की ही दुकान सबसे अधिक देखने को मिलगा| इसकी माँग बाजार में ज्यादा है| दाम काम होने के चलते इसकी बिक्री बहुत तेजी से होती है| सर्दी के मौसम में इसकी बिक्री सबसे अधिक होती है| गाँव में रहकर इस बिज़नेस से अच्छा कमाया जा सकता है| इसमें दो तरह से पैसा कमाया जा सकता है| मांस बेचकर या अंडे बेचकर दोनों का ही प्रक्रिया हम बताएँगे| सबसे पहले मांस की बात करते है|

पोल्ट्री फार्मिंग poultry farming   बिज़नेस

पोल्ट्री फार्मिंग कैसे करें है How to start poultry farming

  1. मुर्गी पालन के लिए सबसे पहले farming house बनाना पड़ेगा| जिसमे लम्बाई और चौड़ाई का विशेष ध्यान रखना होगा| farming पूरब पश्चिम की दिशा में होना चाहिए| जिसमे लम्बाई की मात्रा अधिक होनी चाहिए और चौड़ाई की मात्र कम|
  2. मुर्गी पालन के लिए ऐसे जगह चुने जहाँ गाड़ी का हॉर्न, शोर ज्यादा ना हो|
  3. शुरुवात में किसी तरह का रिस्क ना ले तो बेहतर रहेगा| आप कंपनी के साथ जा सकते है| यहाँ आपको कंपनी द्वारा मुर्गी का बच्चा दिया जायेगा| जिसमे आपको 30 से 35 रुपया प्रत्येक ब्रिड का दाम पड़ सकता है|
  4. प्रोटीन दाने का इस्तेमाल करे, जिससे मुर्गी तेजी से बड़ा हो|
  5. मुर्गी पालन के लिए सारे सुविधा उपलब्ध होने चाहिए जैसे – पानी की सुविधा, बिजली या सोलर, पंखा, कूलर आदि|
  6. गर्मी के मौसम में थोडा मुश्किल होता है| क्योंकि तेज गर्मी मुर्गी के मरने के chance ज्यादा रहता है. उसके लिए कूलर का प्रबंध करना बहुत जरुरी है|
  7. मुर्गी को कई प्रकार की रोग होते है. जिसमे सही से देखभाल करना बहुत जरुरी होता है| मुर्गी जिन्दा रहेंगे तभी तो कमाई होगी|
  8. पोल्ट्री farming में 1 से लेकर 1.5 kg मुर्गा का वजन बढ़ाने के लिए 40 दिनों का समय लगता है|
  9. पूरी तरह से जब इस काम को सिख जाओगे तभी अपना खुद का बिज़नेस शुरू करे, खुद मुर्गी पाले और लोकल बाजार में बेचे. इससे आपको ज्यादा फायदा होगा और आमदनी भी बढ़ेगी

नोट – शुरू में मुर्गी पालन खुद से ना करे, कंपनी का मुर्गी को पाले जब पूरी तरह सब कुछ सिख जाए तब आप खुद से करे|

लेयर फार्मिंleyar farming

यहाँ अंडा को supply करके कमाने के बारे में बाते करेंगे| इस काम को करने के लिए अच्छा ट्रेनिंग और ज्ञान की जरुरत पडेगी| यह मुश्किल नहीं है, लेकिन इसमें शुरुवाती दौर में ज्यादा पैसा invest करना होगा| उसके लिए लोन लेकर बिज़नेस शुरू कर सकते है| ये काम सालो भर चलता रहता है. इसीलिए तो हमे सालो भर बाजार में अंडे मिलते है| ये बिज़नेस भी कमाई के लिए बेहतर माना जाता है| और इसमें भी मोटी कमाई किया जा सकता है|

लेयर फार्मिंग leyar farming   बिज़नेस

लेयर फार्मिंग कैसे करें

  1. सबसे पहले आपको मुर्गी और अंडे के लिए पिंजरा वाला शेड बनाना होगा जिसमे लाखो रुपया का खर्च आ सकता है| पहले छोटे स्तर से शुरू करे, इस काम को पूरा करने के लिए किसी डिज़ाइनर को hire करना होगा| जितना ज्यादा शेड उतनी अधिक मुर्गी और उतनी अधिक कमाई,
  2. इसमें भी वैसा ही जैसा उपर बताया गया है| फर्क इतना है. कि इसमें केवल अंडे यानि लेयर फार्मिंग से पैसा कमाया जायेगा|
  3. इसमें तीन से चार महीने बाद मुर्गी अंडे देना शुरू कर देती है| जो एक मुर्गी एक साल में लगभग 300 से 350 तक अंडे दे सकती है बस आपको कलेक्ट करके रेफ्रिजेटर में स्टोर करना होगा|
  4. जब मुर्गी अंडे देना बंद कर देती है. तो उसको बेच दिया जाता है. फिर उसी जगह नए मुर्गी का एंट्री होता है| इस तरह ये काम नहीं रुकता है.
  5. मुर्गी को अंडा दिलाने के लिए खास तरह का विटामिन खिलाया जाता है|

नोट – लेयर फार्मिंग काम को शुरू करने के लिए ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ेगा. और बेहतर ज्ञान और ट्रेनिंग की जरुरत पडेगी| नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है|

देसी मुर्गी पालन desi murgi palan

ये बिज़नेस भी बहुत अच्छा बिज़नेस है. इसमें ज्यादा रिस्क नहीं रहता है| क्योंकि देसी मुर्गी को natural माना जाता है| इसमें मौसम का कोई भी असर जल्दी नहीं होता है. देखभाल भी ज्यादा नहीं करना पड़ता है| सुबह उठकर सारे मुर्गी को खुला छोड़ दे, जो शाम को खुद अपने अपने शेड में वापस चले जायेंगे| इसमें अंडे और मुर्गी दोनों से कमाई की जा सकती है| देसी मुर्गी के अंडे लोकल बाज़ार में 10 से 12 रुपया प्रति अंडा बिकता है| इसके अलावा मांस भी बेच सकते है. जिसकी कीमत लगभग 350 से लेकर 450 तक प्रति किलो बेचा जाता है|

देसी मुर्गी पालन कैसे करें

  1. सबसे पहले मुर्गी के लिए farming house बनाये जिसमे 100 मुर्गी से लेकर 1000 मुर्गी तक को रखा जा सकता है| पहले छोटे स्तर से ही शुरू करना चाहिए, बाद में इसकी संख्या बढ़ा सकते है|
  2. अच्छे नस्ल के चुजे जो स्वास्थ हो
  3. देसी मुर्गी के लिए प्रोटीन दाने का चुनाव करे, ताकि सही समय में सही रिजल्ट मिल सके|
  4. देसी मुर्गी लगभग 90 दिनों में 1 किलोग्राम पर कर जाता है. और 1 साल में लगभा 150 से लेकर 200 तक अंडे दे सकती है| देसी देशी मुर्गी में भी बहुत तरह के नस्ल होते है. जो इससे भी ज्यादा अंडा दे सकती है|
  5. एक किलोग्राम हो जाने बाद इसे बाजार में बेच सकते है. इससे अच्छा फायदा होगा|

नोट – देसी मुर्गी पालन का बिज़नेस रिस्क फ्री बिज़नेस माना जाता है. इसमें बहुत कम या न बराबर नुकसान होता है| ये बिज़नेस कोई भी कर सकता है|

बकरी पालन goat farming

यह बिज़नेस भी बहुत लोकप्रिय बिज़नेस है. जो गाँव में रहकर अच्छी कमाई की जा सकती है| goat farming के कार्य को करने के लिए शुरुवाती में थोडा बहुत खर्चा करके शेड बनाना पड़ेगा| इस काम को करने के लिए practicaly knowledge होना बहुत जरुरी है| चाहे तो आप ट्रेनिंग भी ले सकते है. इसमें भी दो तरह का बिज़नेस किया जाता है. बकरी के बच्चे का supply करके और दूसरा मांस के लिए पल सकते है| आज काल हर पार्टी शादी समारोह में मटन चलता है. या कोई भी त्यौहार हो|

बकरी पालन goat farming   बिज़नेस

गोट फार्मिंग कैसे करें

  1. बकरी के लिए शेड बनाने के बाद आपको तय करना होगा किस नस्ल की बकरी की माँग सबसे ज्यादा है| उसी नस्ल की बकरी को पलना होगा तभी ज्यादा पैसा कामा पाएंगे|
  2. शुरुआत में कम ही बकरी को पाले ताकि अच्छे से समझ में आयेगा कैसे क्या होता है?
  3. प्रत्येक बकरी के लिए अलग अलग शेड बनाना चाहिए| शेड को साफ रखना चाहिए जिसमे कीटाणु और वायरस का एंट्री ना हो सके|
  4. बकरी को नियमित देखभाल एवं चारे का बंदोबश करना चाहिए|
  5. खासी का वजन बढाने के लिए टॉनिक का इस्तेमाल किया जा सकता है| जिससे जल्दी परिणाम मिलता है|

नोट – ये काम गाँव के लिए बेहतर है| इसमें आमदनी भी अच्छी है| जो थोडा बहुत खर्चा करके इस काम को शुरू किया जा सकता है|

Dairy farming भी बहुत लोकप्रिय बिज़नेस है| जो गाँव में रहकर अच्छी कमाई की जा सकती है| इस बिज़नेस को करने के लिए शेड की जरुरत पडेगी| प्रत्येक गाय के लिए अलग अलग शेड बनाना चाहिए| इसमें भी नस्ल का चुनाव करना पड़ता है. जो दिन में कम से का 16 लीटर दूध दे सके| आज बाजार में दूध की काफी माँग है. जिसे मिठाई दुकान, होटल, रेस्टोरेंट आदि में खपाया जाता है| इसके अलावा घरो में भी दूध की जरुरत पड़ती है| इसलिए इसमें भी मोटी कमाई किया जा सकता है| इसमें भी देशी और जर्शी यानि हाइब्रिड गाय को पला जा सकता है|

डेयरी फार्मिंग dairy farming  बिज़नेस

डेयरी फार्मिंग कैसे करें dairy farming in hindi

  1. गाय के लिए शेड बनाने के बाद नस्ल को चुने और शुरुआत में 1 या 2 गाय को पाले जब पैसा आना शुरू होगा तब गयो की संख्या को बढ़ा सकते है|
  2. लोकल बाजार ढूंढे जहाँ दूध की अधिक खपत होती हो| शुरू में घर से ही बेचे उसके बाद धीरे धीरे बाजार की और बढे|
  3. अगर आपके पास कला है. तो दही एवं पनीर बना के उसको बेचे. इससे आपको डबल फायदा होगा|
  4. गाय के लिए गाँव में हरा घास की कमी नहीं होती है. इसलिए चारे के लिए चिंता करने की कोई बात नहीं है| लेकिन गर्मी के मौसम में कुट्टी का व्यवस्था जरुर करना पड़ेगा|
  5. बरसत के मौसम में गाय की देखभाल अच्छी तरह करनी चाहिए. क्योंकि बरसात के दिनों में मछार का प्रकोप ज्यादा रहता है|

नोट – dairy farming को कोई भी बहुत अच्छे तरीके से कर सकता है| अगर इस काम में किसी तरह के परेशानी का सामना कर रहे है| तो आप कृषि विज्ञान केंद्र से सलाह ले सकते है|

देसी गाय farming

इस गाय को भी वैसा ही पला जाता है. जैसा मैंने उपर बताया है. देशी गाय में दूध कम उत्पादन होता है. यानि दिन में 2 से 3 लीटर दूध का उत्पादन किया जा सकता है| जिसका स्वाद भी मीठा होता है. देशी गाय का दही, घी, का माँग बाजार में ज्यादा है| इसलिए ये भी कमाई के लिए एक बेहतर विकल्प है. देशी गाय भी natural है. इसको ज्यादा देखभाल करने की जरुरत नहीं पड़ती है|

निष्कर्ष

मैंने पशु पालन के बारे में और उनसे होने वाली कमाई के बारे में बताने का कोशिश किया है| मुझे आशा है. कि आपलोग समझ गाये होंगे, इस farming में कौन सा farming अच्छा लगा हमे कमेंट जरुर करे. अगर details में जानकारी चाहिए तो अपना राय जरुर रखे, धन्यवाद

 

%d bloggers like this: